फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fish help to control dengue

डेंगू और मलेरिया के डंक से बचाएगी गिप्पी मछली

Sat, 04 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
fish help to control dengue
मछली से मदद - फोटो : लोगो
बिजनौर में मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से बचाने के लिए नगर पालिका अब गंबूसिया उर्फ गिप्पी मछली की मदद लेगी।
विज्ञापन


दरअसल, यह मछली मच्छरों के लार्वा को ही खा जाती है और नाले नालियों के गंदीले और खारे पानी में आसानी से रह सकती है। पालिका प्रशासन को उम्मीद है कि यह प्रयोग काफी हद तक मलेरिया और डेंगू पर नियंत्रण में सहायक होगा।

जिले में पिछले सालों में मलेरिया और डेंगू का प्रकोप किसी से छिपा नहीं है। नगर पालिकाओं व पंचायतों द्वारा नालियों में छिड़काव और फॉगिंग के बाद भी मच्छरों का हमला कम नहीं होता है। ऐसे में गंबूसिया मछली मच्छरों और इनसे फैलने वाले मलेरिया, डेंगू पर नियंत्रण में कारगर साबित हो सकती है। गंदे पानी में रहने वाली और लार्वा की शिकारी के रूप में मशहूर गंबूसिया मच्छर के लार्वा को खाकर उनका सफाया कर देती है। नगर पालिका ईओ जेके  आनंद के मुताबिक पंजाब को मलेरिया मुक्त करने के लिए गंबुसिया मछली को ही हथियार बनाया गया है। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में भी मच्छरों के प्रकोप को गंबूसिया से ही कम किया गया है। इसलिए अब बिजनौर नगर पालिका भी गंबूसिया मछली मंगाकर उसे नाली में पालेगी। उन्होंने बताया कि गंबूसिया मछली को             स्थानीय भाषा में गिप्पी भी कहा जाता है। यह क्षारीय और कम आक्सीजन वाले गंदे पानी में भी आसानी से रह सकती है। यह मछली आर्गेनिक वेस्ट, हैवी मेटल्स युक्त प्रदूषित पानी में भी जीवित रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed