फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First reported rape, now seven rounds

पहले दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट, अब लिए सात फेरे

Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
First reported rape, now seven rounds
पहले दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट, अब लिए सात फेरे
विज्ञापन

नहटौर। दुष्कर्म के आरोपी युवक ने पीड़ित विवाहिता से मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमी के साथ जाने पर पति ने छोड़ दिया था। उसके बाद से प्रेमी ने भी अपनाने से इंकार कर दिया था। बाद में विवाहिता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रेमी ने सजा से बचने के लिए उससे शादी रचाई है।

नगर की युवती का मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने छह माह पूर्व उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक से कर दी। बताया जा रहा है कि विवाहिता कुछ दिन पूर्व अपने मायके में भाई की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। इस दौरान वह अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। पांच दिन बाद मायके में लौटी तो प्रेमी पर शादी का झांसा देकर डरा धमकाकर पांच दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। विवाहिता को पति व प्रेमी दोनों ने ही साथ रखने से इंकार कर दिया। मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने दोनों की शादी करने का फैसला सुनाया। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है। शहर इंचार्ज आशीष तोमर का कहना है कि दोनों की शादी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed