{"_id":"68f7cedfc936769c1c0a90eb","slug":"firecracker-injury-to-the-pupil-of-the-eye-bijnor-news-c-27-1-bij1027-163289-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पटाखे से आंख की पुतली पर लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पटाखे से आंख की पुतली पर लगी चोट
Tue, 21 Oct 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। दीपावली पर हुई आतिशबाजी से अलग-अलग गांव में पांच लोग घायल हो गए।
सोमवार को बच्चों और बड़ों ने खूब आतिशबाजी की। इस दौरान कुछ लोग पटाखों की चिंगारी से घायल हो गए। सुनपता निवासी अवनीश का 14 वर्षीय पुत्र प्रियांशु आतिशबाजी छोड़ रहा था। इस दौरान उसकी दाईं आंख की पुतली पर चोट लग गई। साथ ही दाएं हाथ की ऊंगली पटाखे से फट गई। परिजन मंगलवार सुबह उसे मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसके अलावा बिजनौर के मोहल्ला चौधरियान निवासी अनु (32) पुत्र स्वर्गीय संतोष कुमार, भगैन निवासी यासमर (40) पुत्र वेदपाल, मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी दीपक कुमार कश्यप (50) पुत्र कालूराम, बांकपुर निवासी अनिकेत (18) पुत्र गजेंद्र आतिशबाजी से घायल हो गए।
इमरजेंसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रामकुमार ने बताया घायलों मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया। एक मरीज प्रियांशु की आंख में चोट थी, उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।