फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Firecracker factory explosion: Another youth died during treatment, chaos among family members

बिजनौर में पटाखा फैक्टरी हादसा: इलाज के दौरान एक और युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 20 May 2024 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2024 01:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Firecracker factory explosion: Another youth died during treatment, chaos among family members
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के झालू क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी धमाके में घायल एक और युवक की रविवार देर रात मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


झालू क्षेत्र में गंगोड़ा के पास संचालित पटाखा फैक्टरी में रविवार को तेज धमाका हुआ था। धमाके में गोपालपुर निवासी की अमित की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें रविवार को  ही मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन का असर: ट्रेनों की थमी रफ्तार, विवाद में उलझीं रोडवेज बसें..., यात्रियों पर पड़ रही मार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने खारी निवासी चिंटू पुत्र अनूप और गोपालपुर निवासी रजत पुत्र ओमप्रकाश को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान चिंटू की रविवार देर रात मौत हो गई।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि चिंटू की करीब तीन साल पहले ही शादी हुई थी। हल्दौर थानाध्यक्ष रामप्रसाद सिंह ने चिंटू की मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed