फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farmers movement in Punjab slowed down Speed of trains, roadways buses embroiled in dispute

किसान आंदोलन का असर: ट्रेनों की थमी रफ्तार, विवाद में उलझीं रोडवेज बसें..., यात्रियों पर पड़ रही मार

Mon, 20 May 2024 11:07 AM IST
Dimple Sirohi जगेंद्र उज्जवल, अमर उजाला, मेरठ
जगेंद्र उज्जवल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 May 2024 11:07 AM IST
सार

एक महीने बाद भी ट्रेनें सुचारू नहीं हुई हैं। तकरीबन एक महीने से शालीमार एक्सप्रेस मेरठ में खड़ी है वहीं जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें अधिकतर 10 से 12 घंटे विलंब से चल रही हैं। उधर विवाद के कारण रोडवेज बसों का भी बुरा हाल है।

विज्ञापन
farmers movement in Punjab slowed down Speed of trains, roadways buses embroiled in dispute
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर चल रहे किसानों के धरने के कारण शालीमार एक्सप्रेस और जालंधर इंटरसिटी सुपर एक महीने से रद्द हैं। अभी इनके बहाल होने की उम्मीद नहीं है, जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें अधिकतर 10 से 12 घंटे की देरी से आ रही हैं। वहीं, यात्री बिठाने के विवाद में रोडवेज की व्यवस्था उलझी हुई है। मेरठ डिपो की बसों को नोएडा, शामली और बागपत के बस अड्डों से सवारी नहीं लेने दिया जा रहा है। इन समस्याओं की मार यात्रियों पर पड़ रही है।

विज्ञापन

 

19 अप्रैल से ट्रेनों को संचालन बिगड़ा हुआ है। पंजाब होकर आने जाने वाली 69 ट्रेन रद्द चल रही हैं, जबकि 108 ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। 15 ट्रेनें ऐसी हैं, जो अपनी पूरी यात्रा नहीं कर रही हैं। उन्हें पंजाब नहीं भेजा जा रहा है। इन ट्रेनों में दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर से होकर चलती वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन भी है।

इसे बाडमेर-जैसलमेर से दिल्ली तक ही चलाया जा रहा है। दिल्ली से जम्मूतवी के बीच यह ट्रेन एक महीने से रद्द है, उसकी 18 बोगियां मेरठ सिटी स्टेशन पर खड़ी है। जालंधर इंटरसिटी सुपर भी एक महीने से रद्द चल रही है। 

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार शालीमार और सुपरफास्ट अभी रद्द रहेंगी। गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेेस, सूबेदारगंज सुपरफास्ट, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस रविवार को भी आठ से 12 घंटे की देरी से आईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आज योगा एक्सप्रेस और शताब्दी डेढ़ घंटे देरी से चलेगी
हरिद्वार-देहरादून के बीच रेलवे लाइन पर काम किया जाएगा। इस कारण कई दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। आज दिल्ली से देहरादून जाने वाली ट्रेन संख्या 12017 शताब्दी डेढ़ घंटे देर से चली।

देहरादून से भी शाम को शताब्दी 90 मिनट देर से चलेगी। इसी प्रकार सोमवार को ही ही योग नगरी ऋषिकेश से अहमदाबाद मेल-योगा एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट देर से चलेगी। जिस कारण मेरठ में यह ट्रेन शाम को साढे़ सात के बजाए रात नौ बजे आएगी।

विज्ञापन

शामली, बागपत, नोएडा में नहीं रुकने दी जा रहीं बसें 
रोडवेज बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम के अफसरों के बीच तनातनी चल रही है। शामली, नोएडा, कौशांबी में मेरठ की बसों को नहीं रुकने  दिया जा रहा है। उन्हें बस अड्डे से बिना सवारी लिए ही लौटाया जा रहा है। बागपत में प्राइवेट बस संचालक रोडवेज बसों को अड्डे पर नहीं खड़ी होने दे रहे हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नोएडा-मेरठ के बीच पहले से ही नोएडा की रोडवेज बसें चलती हैं। एक्सप्रेसवे बनने के बाद नोएडा ने अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। मेरठ में ज्यादा यात्री होने के कारण नोएडा की बसें कम पड़ रही हैं। जिस कारण मेरठ डिपो से भी रोजाना आठ बसों को नोएडा भेजने की व्यवस्था की गई।

नोएडा के अधिकारियों ने विरोध किया। मेरठ डिपो की बसों को नोएडा अड्डा से बिना सवारी लिए ही बाहर निकाल दिया गया। दोनों डिपो के अफसरों में तनातनी है।

शामली डिपो के अफसर भी अपनी बसों को मेरठ भेज रहे हैं, जबकि शामली डिपो में सभी अनुबंधित बसें हैं, जो मेरठ-करनाल हाईवे पर नहीं चल सकती। इसके बावजूद बसें इस रूट से मेरठ आ रही हैं, जबकि मेरठ डिपो की बसों को शामली बस अड्डे के बाहर से ही वापस भेजा जा रहा 

बस संचालन को लेकर दो दिन पहले भैसाली बस अड्डे पर मेरठ और शामली डिपो के कर्मचारियों में हाथापाई भी हुई थी। भैसाली डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि बागपत में बसों की देखरेख के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है। वहां के डीएम से भी बात की है। नोएडा और शामली में भी बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed