फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   fire on business leader

तमंचे से फायर किया

Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
fire on business leader
व्यापारी नेता पर झोंका फायर
विज्ञापन

अफजलगढ़। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर पड़ोसी युवक ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। इस मामले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान किया।
नगर निवासी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जाहिद अली खां शनिवार की रात जब कुछ टूटने की आवाज पर घर से बाहर आए, तो पड़ोस के एक युवक को हाथ में तमंचा लिए देखा। अचानक उनके बाहर आने पर युवक ने गाली गलौज करते हुए तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। शोर पर आसपास के पड़ोसियों के आ जाने पर हमलावर युवक मौके से धमकी देकर भाग गया।

जाहिद अली खां के अनुसार हमलावर को शक था कि कुछ समय पहले उसके घर पर उन्होंने पुलिस भेजी थी। इसी कारण वह उनसे रंजिश रखने लगा था है। घटना की फुटेज घर के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी युवक सैफ खां को गिरफ्तार कर चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed