{"_id":"5adf74704f1c1b5c098b6429","slug":"fire-in-a-truck-loaded-with-sugarcane-standing-in-the-yard-the-driver-blaze-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यार्ड में खड़े गन्ने से लदे ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यार्ड में खड़े गन्ने से लदे ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में शुगर मिल में गन्ने से लदे ट्रक में लगी आग को बुझाते मिलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में शुगर मिल के ट्रक यार्ड में खड़े गन्ने से लदे ट्रक अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लग जाने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी।
मंगलवार की शाम एक गन्ने से भरा ट्रक चीनी मिल के ट्रक यार्ड में खड़ा था। अचानक ट्रक के टायर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगते ही ट्रक चालक परिचालक मिल से सुरक्षाकर्मी लेबर आदि ने रेत मिट्टी आदि डालकर आग बुझाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना पुलिस तथा अग्निशमन दल को दी गयी। चीनी मिल के दो प्रेसर पाइप लगा कर आग बुझाई गयी। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने वालों में मिल कर्मचारी रिजवान अहमद, राजेन्द्र पुष्पक, मोनू, देवेंद्र, पारस, जयवीर, योगेंद्र, आर वशिष्ठ, आदि लगे रहे।
चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह सहित चीनी मिल के अधिकारी और लेबर मौके पर मौजूद रही। सब मिलकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। ट्रक में आग लगने से ट्रक चालक नसीम का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गया। इसे इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
आग पर समय से काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जहां आग लगी वहीं पास में ही मात्र 50 कदम की दूरी पर डिस्टलरी प्लांट भी है। यदि आग प्लांट तक पहुंचती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था । आग लगने के समय यार्ड में 80 ट्रक खड़े हुए थे। पास ही आने जाने का रास्ता भी है।
विज्ञापन
सूखा स्रोत के वन में लगी आग
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज का सूखा स्रोत वन आग की चपेट में आ ही गया। संत रविदास मंदिर/कब्रिस्तान के पीछे सूखास्रोत में दो दिनों से आग की घटनाएं हो रही है। मंगलवार की दोपहर अचानक तेज धुएं के साथ ही वन में आग लग गई। आग सूखा स्रोत से होकर वन में पहुंच गई। लैंटाना की झाड़ियों से होकर आग ने पेड़ों को भी अपनी चपेट मे ले लिया। इससे कई पेड़ जल गए। धुएं का गुबार देखकर वन विभाग का गश्ती दल मौके पर आग बुझाने पहुंचा। जब तक वह आग बुझा पाता तब तक आग कई पेड़ो में ऊपर की ओर लग गई। इससे पेड़ भी जलने लगे। साथ ही जमीन पर कीट पतंगे आदि भी जल गए। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। रेंजर आरके भट्ट का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि वनों में आग कौन लगा रहा है। पता लगने पर आग लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आग में दो बीघा गेहूं जला
बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मिट्ठो उर्फ ढेला निवासी कलवा सिंह ने गांव से लगभग एक किमी दूर पट्टे पर तीन बीधा कृषि भूमि लेकर गेहूं की फसल बोई थी। कलवा गेहूं फसल की कटाई कर रहा था। दोपहर के समय कलवा खाना खाने अपने घर आया और वापस खेत पर पहुंचने पर उसे गेहूं की फसल आग से दो बीघा जलकर राख हुई मिली। गेहूं की फसल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में झाड़ियों में लगी आग
नजीबाबाद/जलालाबाद। मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के जलालाबाद दिशा में अंतिम छोर पर स्थित पानी के ओवरहेड टैंक के नजदीक झाड़ियों में अचानक आग लग गई। जिस जगह आग लगी, उसके नजदीक रेलवे कॉलोनी और पेट्रोलियम डिपो होने से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने का उचित साधन न मिलने पर बौखलाए लोग शोरशराबा ही करते रहे। संयोग से जिस समय आग लगी, हवा तेज नहीं थी। जिससे आग नहीं फैली और कुछ देर भड़कने के बाद आग स्वयं ही शांत हो गई।