{"_id":"5d8bb2f98ebc3e93b532c1d2","slug":"fir-will-be-lodged-on-six-jholapahas-of-the-district-bijnor-news-mrt4452571113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के छह चिकित्सकों पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के छह चिकित्सकों पर दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
FIR will be lodged on six jholapahas of the district
- फोटो : ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के छह झोलाछापों पर दर्ज होगी एफआईआर
बिजनौर। उप मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रशासन) डा. महेंद्र सिंह ने सीएमओ से जिले के छह झोलाछापों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अनुमति मांगी है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर जिले में झोलाछापों के संबंध में शिकायतों के अंबार लगे हैं। सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से सभी शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश जिले के सभी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को दिए हैं। डा. महेंद्र सिंह के अनुसार सीएमओ विजय कुमार यादव ने उन्हें मुख्यमंत्री पोर्टल पर आई 20 शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। अभी तक इनमें से 11 का निस्तारण कर दिया गया है। छह झोलाछापों पर एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई है। डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम राजोपुर सादात के डा. राहुल कुमार, लोकेंद्र कुमार, ग्राम सैदपुरी निवासी डा. भूपेंद्र सिंह, कोटकादर के डा. नौटियाल, डा. भारत सिंह, गांव बेगमपुरशादी निवासी डा. शमशाद अहमद को नोटिस जारी करने के बाद भी निर्धारित तिथि तक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और अपने चिकित्सकीय कार्य करने संबंधी प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अलावा गांव स्वाहेड़ी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर मिली अनियमितताओं के बारे में शासन को लिखा जा चुका है। इसके अलावा स्योहारा, नगीना, कोतवाली, रायपुर आदि में शिकायतें लंबित हैं। डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी वाहन उपलब्ध न कराये जाने के कारण अन्य शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
चिकित्सकों ने लगाया 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
बिजनौर। बुधवार को डा. राहुल कुमार, डा. लोकेंद्र चौहान, डा. बृजवीर सिंह, देशराज सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि चिकित्सक सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुए और सीएमओ डा. विजय कुमार यादव से मिले। चिकित्सकों आरोप है कि डा. महेंद्र सिंह उन्हें जाकर धमकाते हैं और 50-50 हजार रुपये मांगते हैं। डा. महेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने की खबर से बौखलाए झोलाछाप उन पर बेवजह दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि झोलाछापों पर रिपोर्ट दर्ज अवश्य कराई जाएगी। इसके लिए सीएमओ से अनुमति मांगी गई है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि कुछ चिकित्सक उनसे मिले थे। मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। दोषी जो भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।