फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR on two villagers for not following quarantine rules

क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करने पर दो ग्रामीणों केखिलाफ एफआईआर

Thu, 28 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
FIR on two villagers for not following quarantine rules
क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करने पर दो ग्रामीणों पर एफआईआर
विज्ञापन

बिजनौर। गुजरात से आए दो ग्रामीणों द्वारा क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस में एफआईआर कराया गया है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के निरीक्षण में दोनों घर से नदारद मिले हैं।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि मामला नजीबाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत तिसोतरा का है। राजस्व गांव सादुल्लापुर निवासी रितिक 18 मई को गुजरात के सूरत शहर से लौटा है। गांव का ही रिंकू 21 मई को सूरत से आया है। ग्राम निगरानी समिति ने दोनों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया था। दोनों के घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया था।
विज्ञापन

दोनों की क्वारंटीन अवधि पूरी नहीं हुई है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्याम सुंदर शर्मा ने 28 मई बृहस्पतिवार को दोनों के घरों का निरीक्षण किया। दोनों घर पर नहीं मिले। पड़ौसियों ने बताया है कि दोनों बाहर रिश्तेदारी में गए हैं। दोनों के खिलाफ महामारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed