फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   FIR lodged against six fake clinic operators

Bijnor News: फर्जी क्लीनिक चला रहे छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Jan 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against six fake clinic operators
बिजनौर। जिले में फर्जी क्लीनिक चलाने वालो की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। नजीबाबाद तहसील में फर्जी क्लीनिक चला रहे छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सक क्लीनिक खोलकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजीबाबाद तहसील में चल रहा है। जिसके चलते नजीबाबाद तहसील के झोलाछाप नोडल डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा ने फर्जी क्लीनिक चलाने वाले व्यक्तियों को क्लीनिक बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर कार्रवाई कराते हुए छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मोहम्मद फरमान, अब्दुल तालिब, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद एहतेशाम, सतीश कुमार, नीतीश कुमार के खिलाफ फर्जी क्लीनिक चलाने पर नजीबाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ये एआईसीसीएमएस का डिप्लोमा रजिस्ट्रेशन लेकर क्लीनिक चला रहे हैं। जबकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद ने स्पष्ट कहा है कि पेरामेडिकल एंड सीएमएसईडी एमसीआई के तहत नहीं आते हैं। इसके आगे कहा कि फर्जी क्लीनिक चलाने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed