{"_id":"68794dedc29a47edff09831a","slug":"fir-lodged-against-five-people-including-four-women-for-selling-village-society-land-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-155003-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ग्राम समाज की भूमि बेचने में चार महिलाओं सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ग्राम समाज की भूमि बेचने में चार महिलाओं सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
Fri, 18 Jul 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट। ग्राम समाज की भूमि को फर्जीवाड़ा कर बेचने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हलका लेखपाल यशवीर सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम रघुनाथपुर परगना अफजलगढ़ के खसरा संख्या 103 के विक्रय व आवंटन की जांच की गई। जांच में सामने आया कि खसरा संख्या में क्षेत्रफल 1.265 हेक्टेयर भूमि को ग्राम हरेवली निवासी राकेश ने ग्राम प्रधान की पुत्रवधू व तीन अन्य महिलाओं के साथ मिलीभगत कर अभिलेखों में फर्जी नाम और आयु परिवर्तन कराते हुए नियम विरुद्ध तरीके से बेच दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश ,सबा रहमान निवासी हरेवली और नगमा परवीन, बुशरा परवीन, मंतशा परवीन निवासी मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा धामपुर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।