फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fines imposed on nine officers not giving notice

सूचना नहीं देने पर नौ अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

Wed, 25 Apr 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 25 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fines imposed on nine officers not giving notice
पत्रकारों से वार्ता करते राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कलक्ट्रेट में 25 वादों की सुनवाई की। इस दौरान सूचना न देने पर विभिन्न जनपदों के नौ अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। खंड विकास अधिकारी स्योहारा को भी सूचना नहीं देना महंगा पड़ा।
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने बुधवार को कलक्ट्रेट में वादों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को सूचनाएं समय पर देने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों ने सूचना समय पर नहीं दी गई उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। सुनवाई के दौरान जिले सहित आसपास के जिलों के नौ अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें सहारनपुर जनपद के देवबंद तहसील के तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर, खंड विकास अधिकारी स्योहारा, उप जिला अधिकारी नकुड़, खंड शिक्षा अधिकारी पवासा संभल, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा, तहसीलदार चंदौसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा, कार्यालय जिलाधिकारी संभल पर जुर्माना लगाया गया। वादों की सुनवाई के दौरान एसपी ग्रामीण सहारनपुर विद्या सागर मिश्रा, एसपी क्राइम मुजफ्फरनगर राम भवन चौरसिया कलक्ट्रेट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूचना पाना आम आदमी का मौलिक अधिकार: उस्मान नींदडू़। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि हमारे देश में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना की जानकारी प्राप्त करना आम आदमी का मौलिक अधिकार है। मंगलवार की रात मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जावेद अख्तर के बाजीदपुर (नींदडू़) स्थित आवास पर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान का नागरिकों ने स्वागत किया गया। हाफिज उस्मान ने कहा कि जो विभाग जन सूचना देने में आनाकानी करें, उनकी शिकायत राज्य सूचना आयुक्त से कर उन्हें दंडित कराने में भी चूक नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह, अथर हुसैन, प्रमोद कुमार, विश्वपाल सिंह, घासीराम, मुदस्सर अली, अरशद अली, मोहम्मद आफाक, जावेद सईद, इकतेदार अहमद, सुरेंद्र कुमार तथा एनपीआरसी इस्तेहसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed