{"_id":"6369504acc4d9105613f1ca3","slug":"financial-scam-found-in-the-panchayat-of-najibabad-block-bijnor-news-mrt6126623157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद ब्लाक की पंचायत में मिला वित्तीय घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद ब्लाक की पंचायत में मिला वित्तीय घोटाला
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद ब्लॉक की पंचायत में जांच के दौरान कथित वित्तीय घोटाला सामने आया है। पंचायत में एक ही निर्माण काम का दो बार भुगतान कर दिया गया। साथ ही सफाई उपकरण बाजार भाव से अधिक रेट पर खरीदें गए। जिला विकास अधिकारी की जांच में प्रथम दृष्टया प्रधान, निवर्तमान सचिव तथा जूनियर इंजीनियर लिप्त माने गए हैं। जांच अधिकारी ने आरोपियों से पैसा वसूलयाबी की संस्तुति की है।
मामला नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत भागूवाला का है। ग्रामीणों ने सीडीओ से निर्माण कार्य में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जांच जिला विकास अधिकारी को सौंपी गई। जिस पर डीडीओ एस कृष्णा ने किरतपुर ब्लाक के जूनियर इंजीनियर के साथ पंचायत में जाकर शिकायत की जांच की।
जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा की जांच रिपोर्ट के अनुसार पंचायत के राजस्व ग्राम मुजाहिदापट्टी में सीसी रोड का मरम्मत और निर्माण कराया गया है। निर्माण की एस्टीमेट लागत 1,29,300 रुपये था। बताया गया कि एस्टीमेट लागत के सापेक्ष 1,19,256 रुपये का भुगतान तत्कालीन सचिव के कार्यकाल में हुआ। इसके बाद डिटेल जांच में दूसरे निवर्तमान सचिव द्वारा भी उक्त निर्माण कार्य का ही 1,13,232 रुपये का भुगतान होना पाया गया।
विज्ञापन
डीडीओ एस कृष्णा ने बताया कि दोनों सचिव के बयान लिए गए। जिसके आधार पर तकनीकी टीम ने सड़क की नाप तौल की। जांच में 26,670 रुपये का कथित घपला सामने आया है। पंचायत में सफाई कार्य के लिए तीन ठेली खरीदी गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि ठेली बाजार रेट से अधिक रेट पर खरीदी गई है। ठेली खरीदने में 27,570 रुपये का घपला हुआ है।
वसूली की हुई संस्तुति
जिला विकास अधिकारी एस कृष्णा के अनुसार ग्राम पंचायत भागूवाला में जांच के दौरान प्रथम दृष्टया 54,240 रुपये का कथित घोटाला प्रकाश में आया है। पिछले सालों की डिटेल जांच में कथित घोटाले की धनराशि बढ़ सकती है। जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी गई हैं। जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान, निवर्तमान सचिव तथा नजीबाबाद ब्लॉक के जूनियर इंजीनियर से कथित घोटाले की धनराशि वसूलयाबी की संस्तुति की गई है।