{"_id":"60abe1728ebc3e00b15576bf","slug":"financial-loss-of-two-thousand-crore-rupees-dhampur-news-mrt539702795","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने दो पंचायतों के खातों से निकाले ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने दो पंचायतों के खातों से निकाले ढाई लाख रुपये
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव पंचायत मटोरा दुर्गा की प्रधान अनुराधा और लतीफुल्लापुर नवादा की ग्राम प्रधान सुधा सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार पर पंचायतों के खातों से ढाई लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीपीआरओ से शिकायत कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है।
ग्राम प्रधान अनुराधा ने बताया कि वह मटोरा दुर्गा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान हैं। ग्राम पंचायत के सचिव अरविंद कुमार ने 28 अप्रैल और 18 मई के बीच उनकी पंचायत निधि के खाते से 1,08174 रुपये की धनराशि निकाल ली। इस धनराशि से पंचायत में विकास कार्य भी नहीं कराया गया। वहीं, पंचायत लतीफुल्लापुर नवादा की प्रधान सुधा सिंह का आरोप है कि सचिव अरविंद कुमार उनकी पंचायत में भी कार्यरत है। उसने उनकी पंचायत निधि के खाते से 1,27,229 रुपये निकाल लिए। दोनों प्रधानों ने जब इस संबंध में सचिव से पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उधर, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार ने प्रधानों द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।