फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fighting with the team that reached to cut the electricity connection

Bijnor News: विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची टीम से मारपीट

Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fighting with the team that reached to cut the electricity connection
- एसडीओ और जेई के बिना गांव रायपुर खास में कनेक्शन काटने पहुंचे थे विद्युतकर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। गांव रायपुर खास में बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची विद्युतकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। विद्युत कर्मचारियों ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
भागूवाला बिजली घर के टीजी-2 खूब सिंह के नेतृत्व में संविदाकर्मी ज्ञान सिंह, सुभाष, जय सिंह, कंचन, संजय शर्मा, अजीत गांव रायपुर खास में बुधवार शाम बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे थे। विद्युत कर्मचारियों का आरोप है कि जब वह कनेक्शन काट रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। विद्युतकर्मियों ने मारपीट के मामले में नांगल थाने पहुंचकर गांव रायपुर खास निवासी दो व्यक्तियों राजपाल और परवेंद्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। नांगल थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि विद्युतकर्मियों की ओर से मारपीट की तहरीर सौंपी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, भागूवाला बिजली घर के जेई राजेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण परवेंद्र पर 20 हजार रुपये और राजपाल पर 17 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिल जमा नहीं करने पर टीम कनेक्शन काटने पहुंची थी।
विज्ञापन

वही, परवेंद्र का कहना है कि उसकी 23 जून को शादी है। उसने बकाया बिल जमा कराने के लिए दो दिन का समय मांगा, लेकिन विद्युतकर्मियों ने कोई बात नहीं सुनी। परवेंद्र और राजपाल का कहना है कि विद्युतकर्मियों को दो दिन के बाद पूर्ण बकाया बिजली बिल जमा कराने को कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद भी विद्युतकर्मियों ने कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन वापस जोड़ने के लिए विद्युतकर्मियों ने एक-एक हजार रुयये लिए, लेकिन कोई रसीद नहीं दी। रसीद मांगने पर विद्युतकर्मियों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed