फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fight between two sides in a village of Bijnor district and seven people injured

UP: स्टेट्स लगाने पर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े लोग, एक-दूसरे को खूब मारा, महिला समेत कई लोग घायल

Thu, 11 Apr 2024 07:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2024 07:52 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में मोबाइल पर स्टेट्स लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Fight between two sides in a village of Bijnor district and seven people injured
बिजनौर में भिड़े दो पक्षों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के एक गांव में मोबाइल पर गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष की तरफ से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी तरफ से एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंची डायल-112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के गांव अमीपुर सुधार उर्फ जंदरपुर में बुधवार की रात नौ बजे मोबाइल पर गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर फैजान और नदीम के बीच आपस में गाली-गलौज हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष की ओर से शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, शब्बीर को बचाने उसकी पत्नी तसलीमा, भतीजा फहीम, आसमा, चचेरा भाई नौशाद व भाई इमामुद्दीन आए तो आरोपियों ने इमामुद्दीन काे लॉठी-डंडों से घायल कर दिया, जबकि दूसरी तरफ से इसरार पुत्र छोटे घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच बनते-गड़बड़ाते समीकरण, खाप के फैसलों से बदल जाती है देश की तस्वीर

इस्लामुद्दीन ने फैजान, नाजिम, नईम सहित 13 लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों में शब्बीर की हालत नाजुक बनी हुई है। शहर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ईद पर बेबस दिखे अफसर: सड़क पर बैठ पढ़ी नमाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे, हिंदूवादी ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed