{"_id":"631f81090f11292f8f3f3c76","slug":"fifty-thousand-cheated-in-the-name-of-getting-job-bijnor-news-mrt6050001125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के झांसा देकर पचास हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के झांसा देकर पचास हजार की ठगी
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर की पचास हजार की ठगी
स्योहारा। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्योहारा निवासी युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कांकर सराय निवासी आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर में महमूद आलम का परिवार रहता है। उनके बेटे शेर अली का आरोप है कि ढाई साल पहले उसकी मुलाकात अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय निवासी हरपाल सिंह प्रजापति से हुई थी। हरपाल सिंह ने रेलवे में उसकी नौकरी लगवाने की बात कहकर एक लाख रुपये नकद लिए थे, जबकि, नौकरी लगवाने में दो लाख रुपये तय हुए थे। लेकिन, इसके बाद शेर अली की नौकरी नहीं लगी। धोखाधड़ी का आभास हुआ तो उसने हरपाल सिंह प्रजापति पर रुपये वापस करने का दबाव बनाया। आरोप है कि 50 हजार रुपये वापस कर दिए गए जबकि 50 हजार रुपये का चेक दे दिया गया जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।