फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fifty thousand balloons flew in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में उड़े पचास हजार गुब्बारे

Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fifty thousand balloons flew in educational institutions
गुब्बारे छोड़ते वर्धमान कॉलेज के छात्र और शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर में जिले की शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता का संदेश अंकित करीब पचास हजार गुब्बारे उड़ाए गए। उत्सवी माहौल में हुए इस कार्यक्रम में अभिभावकों ने रुचि दिखाई। 
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले के हाई स्कूल, इंटर , टेक्निकल कालेजों को मतदाताओं को अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के लिए वोटिंग का संदेश लिखे गुब्बारे उड़ाने के निर्देश दिए थे। जीजीआईसी बिजनौर में प्रधानाचार्य राजुल त्यागी के नेतृत्व में गुब्बारे उड़ाए। रुचि शर्मा, पूजा रानी, सुनिता रानी, शिवाली शर्मा का सहयोग रहा। वर्धमान कालेज की एनएसएस इकाई के छात्र और छात्राओं ने रंगबिरंगे गुब्बारे शक्ति चौक पर उड़ाए। 
विज्ञापन

गुब्बारों के साथ मतदान हमारा अधिकार, नैतिक मतदान करें आदि स्लोगन लिखे थे।  प्रधानाचार्या मीना बक्शी, स्वीप संयोजक डॉ. एकेएस राणा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीती खन्ना, डॉ. रेनु शर्मा, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. टीएन सूर्या मौजूद रहे।  एएन इंटरनेशनल स्कूल में जागो मतदाता जागो पट्टिकाएं लिखे गुब्बारे बच्चों ने उड़ाए। छात्र-छात्राओं ने कालेज के मेन गेट पर श्रृंखला बनाकर अधिक मतदान को प्रोत्साहित करने वाले नारे लगाए। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने वोट के महत्व पर प्रकाश ड़ाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 राहुल डबास, अमित, अर्जुन, अर्चना चौधरी, मेराज अहमद, साक्षी, पेहा, वरुण का सहयोग रहा। गजरौला शिव में मदरसा कासमिया असदिया, अहमदपुर मुहीउददीन जंदरपुर में बच्चों ने गुब्बारे उड़ाए। गांव में रैली निकाली। बच्चे वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है आदि नारे लगा रहे थे।  प्रबंधक मोहम्मद इस्लाम, प्रधानाध्यापक मो. मुनीर मौजूद रहे। इस मौके पर शाकरा, तरन्नुम, मीनू , सादिया, अनवर का सहयोग रहा।   उधर, दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में सोमवार को शिक्षकों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुब्बारे उड़ाए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने  पहले करंे, मतदान फिर दूजा काम के नारे लगाते हुए गांव के चौराहे से स्लोगन बाले गुब्बारे उड़ाए । इस दौरान प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा ,अध्यापक अखिलेश कुमार , बिजेंद्र सिंह ,कमल शर्मा, हेमेन्द्र सिहं ,विनीत कुमार, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed