फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fierce fire in Timber Foundation in Harswara

हर्सवाड़ा में फैज टिंबर प्रतिष्ठान पर लगी भीषण आग

Sun, 02 Aug 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in Timber Foundation in Harswara
हर्सवाड़ा में टिंबर प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर से सटे हर्सवाड़ा क्षेत्र में फैज टिंबर प्रतिष्ठान में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से लाखों रुपए के कीमती दरवाजे और लकड़ी जल कर राख हो गई।
हर्सवाड़ा निवासी मो.राकिब का कासमियां इंटर कॉलेज के निकट फैज टिंबर प्रतिष्ठान है। लॉकडाउन के चलते प्रतिष्ठान बंद था। अचानक क्षेत्रवासियों ने प्रतिष्ठान के टिनशेड से धुंआ उठते देखा। फैज टिंबर प्रतिष्ठान में सागौन की लकड़ी और तैयार कीमती दरवाजे रखे थे। कुछ ही मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग बुझाने पहुंच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सिविल पुलिस और क्षेत्रवासियों की मदद से लकड़ी में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। अनुमान है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार अग्निकांड में कीमती बाइक, टिनशेड सहित करीब 4.5 लाख रुपए के दरवाजे व लकड़ी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed