फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Field officers will keep an eye on the water level in the mountains

Bijnor News: पहाड़ों के जलस्तर पर नजर रखेंगे मैदान के अफसर

Thu, 11 Jul 2024 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Field officers will keep an eye on the water level in the mountains
-पहाड़ों पर जलस्तर बढ़ने पर जिले में जारी होगा अलर्ट
विज्ञापन

-बाढ़ में फंसने पर किया जाएगा एयरलिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पहाड़ों पर हो रही बारिश पर असर मैदान में दिखाई दे रहा है। यहां नदियों का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिसको लेकर अब बिजनौर के अफसर रूद्रप्रयाग तक के जलस्तर पर नजर रखेंगे। पहाड़ों पर नदियों का जलस्तर बढ़ने पर तुरंत ही जिले में अलर्ट जारी किया जाएगा।

जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्रों में बाढ़ जैसी समस्या बढ़ गई है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को परेशानी से बचाने के लिए अब मैदान से पहाड़ों के जलस्तर पर नजर रखी जाएगी। अगर रुद्रप्रयाग में नदी का जलस्तर बढ़ता है तो जिले में अफसर लोगों को अलर्ट कर सुविधा मुहैया कराएंगे। साथ ही अगर बाढ़ में नाव सहित अन्य संसाधन लोगों को बचाने में काम नहीं आते हैं। तो इसके लिए एक नई पहल की जा रही है। बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। दो घंटे के अंदर हेलीकॉप्टर बाढ़ क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को एयरलिफ्ट करेगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ में फंसने पर यदि नाव या अन्य तरीको से रेस्क्यू नहीं हो पाता है तो एयरलिफ्ट की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी है। जिले के लोगों के हित के लिए पहाड़ों जलस्तर पर भी नजर रखेंगे। ताकी वहां का जलस्तर बढ़ने पर तुरंत पता जाएं। जिससे यहां बाढ़ से बचाव की तैयारी की जा सके। यह कदम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए काफी हितकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed