फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever: the figure exceeded 300

बुखार : आंकड़ा 300 के पार

Tue, 15 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 15 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fever: the figure exceeded 300
बिजनौर। जिला अस्पताल में बुखार रोगियों की संख्या तीन सौ के पार पहुंच गई है। अधिकांश रोगी टाइफाइड और वायरल से पीड़ित हैं। बुखार फैलने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-फूल गए हैं।
विज्ञापन


सभी रोगियों की जांच की जा रही है। गांव-गांव में शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में बुखार रोगियों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने संभावना के आधार पर करीब 90 रोगियों की खून की जांच कराई अन्य रोगियों को बिना जांच के ही उपचार किया गया। अस्पताल में सभी बेड भरे हैं। सभी को ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने गांव-गांव जाकर रोगियों को चिह्नित कर रहा है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में चिकित्सीय टीम भेजकर शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है।

शिविर लगा, 50 रोगियों की स्लाइड बनाई
मंडावर। शनिवार की देर शाम गांव दयालवाला निवासी एक युवक की बुखार के चलते मौत हो गई थी। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और शिविर लगाया। मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर में आवाज लगाकर रोगियों को शिविर में बुलाया गया।

चंदक पीएचसी प्रभारी डा. देवेेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में 50 बुखार रोगियों की स्लाइड बनाई गई। कई का उपचार किया गया। गांव में सफाई रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।  सीएमओ डॉ. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि जहां पर भी मलेरिया अथवा बुखार रोगी मिल रहे हैं। टीम को भेजकर उनका उपचार कराया जा रहा है।


किशोर ने दम तोड़ा
अफजलगढ़। गांव के पप्पू ने बताया कि उनके 14 वर्षीय पुत्र विशाल को 15 दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने पहले यहां पर स्थानीय डाक्टरों से उपचार कराया।

बाद में उसे डाक्टरों की राय पर मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार को ले गए थे। जहां पर उसकी 13 सितंबर को मौत हो गई। डा. राजीव कुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने किशोर के  रोग का पता कराने को यहां से मेरठ टीम को भेजा। रिपोर्ट में पुष्ट हुआ है कि विशाल की दिमागी नसों में रक्त खराबी के कारण सूजन आ गई थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed