फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever patients further trouble

खून से प्लेटलेट्स अलग करने की किट खत्म, दूसरे शहरों में करना पड़ रहा रूख

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fever patients further trouble
बुखार के मरीजों की और बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

बिजनौर। बुखार के मरीजों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। खून से प्लेटलेट्स अलग करने के लिए इस्तेमाल होने वाली किट खत्म हो चुकी है। ऐसे में मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए दूसरे जिलों में ही ले जाना पड़ रहा है। इससे मरीज और तिमारदार दोनों ही परेशान हैं।
वायरल का सीजन अब भी चल रहा है। निजी लैब मरीजों को डेंगू की भी पुष्टि कर रही हैं। मरीजों की प्लेटलेट्स कम होने पर उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाई जाती है। खून से प्लेटलेट्स को अलग करने के लिए एक किट का इस्तेमाल होता है। जिला मुख्यालय पर शुभम सर्वम आदि अस्पतालों में किट खत्म हो चुकी है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तो खून से प्लेटलेट्स अलग करने की कोई मशीन ही नहीं है। मरीज निजी लैब के पास जाने को मजबूर रहते थे और अब निजी लैब का भी यही हाल हो गया है। प्लेटलेट्स न मिलने से बुखार के मरीजों की परेशानी और खर्च और बढ़ गया है। निजी ब्लड बैंक संचालक किट पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन किट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक संचालक डॉ. एनपी सिंह के अनुसार जिले ही नहीं आसपास के जिलों में भी किट नहीं मिल रही हैं। किट के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आजकल के समय में ही इस किट की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed