फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fetal sex determination exposed

Bijnor News: भ्रूण लिंग की जांच का भंडाफोड़

Mon, 14 Apr 2025 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 14 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fetal sex determination exposed
बिजनौर। हरियाणा के अफसरों ने बिजनौर में भ्रूण लिंग की जांच के खेल का भंडाफोड़ किया है। शहर के रॉयल आरजे अस्पताल में गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करते हुए भ्रूण के लिंग के बारे बताया गया तो हरियाणा की टीम ने छापा मारा। यूनानी चिकित्सक अल्ट्रासाउंड करता मिला, टीम ने आरोपी चिकित्सक समेत तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में बिजनौर के पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉ. केके राहुल ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय रोहतक को बिजनौर में भ्रूण लिंग की जांच की सूचना मिली। इसके बाद प्लान के तहत रोहतक के नोडल अफसर विश्वजीत राठी के नेतृत्व में टीम ने बिजनौर की महिला सुमन से संपर्क साधा। जिसने बीस हजार रुपये में भ्रूण की जांच करवाने की हामी भरी। रोहतक की एक गर्भवती महिला का टीम ने सहयोग लिया। जिसे खरखौदा सोनीपत भेजा गया, जहां डॉ. तमन्ना ने किराए की गाड़ी करके उक्त गर्भवती को बिजनौर भेजा।
विज्ञापन

बिजनौर में शक्ति चौराहे पर एक दलाल मिला जोकि उन्हें विदुरकुटी रोड स्थित रॉयल आरजे अस्पताल ले गया। इस अस्पताल में डाॅ. मसूद जावेद निवासी मोहल्ला मिर्दगान ने गर्भवती का अल्ट्रासाउंड किया। जिस पर तुरंत ही टीम ने छापा मार दिया। डॉ. मसूद के पास अल्ट्रासाउंड करने की योग्यता, डिग्री भी नहीं थी। वह यूनानी चिकित्सक है और पंजीकृत भी नहीं है। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली। टीम ने आरोपी चिकित्सक डॉ. मसूद जावेद, ड्राइवर साहित और एक बाल अपचारी को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि तीनों को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया गया। बताया गया अस्पताल में भ्रूण लिंग की जांच इससे पहले भी हरियाणा की दिव्या करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed