{"_id":"675dd00e4cd96961cf0495c1","slug":"female-leopard-dies-in-mutual-conflict-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-138236-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आपसी संघर्ष में मादा गुलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आपसी संघर्ष में मादा गुलदार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर। खादर क्षेत्र के गांव भोगपुर के जंगल में दो गुलदारों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें करीब आठ माह आयु की एक मादा गुलदार की मौत हो गई। रेंज कार्यालय परिसर में ही मृत गुलदार का अंतिम संस्कार कर दिया। साहूवाला रेंज क्षेत्र से सटे ग्राम भोगपुर के समीप दो गुलदारों में आपस में संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में आठ माह की एक मादा गुलदार की मौत हो गई। गुलदार का शव ग्राम भोगपुर-शाहनगर कुराली मार्ग पर पड़ा मिला।
सूचना पर साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में वन टीम गुलदार के शव को रेंज कार्यालय ले आई।
रेंज कार्यालय परिसर में पशु चिकित्सकों की टीम ने गुलदार के शव का अंतः परीक्षण किया। बाद में वन विभाग ने रेंज कार्यालय परिसर में ही मृत गुलदार का अंतिम संस्कार कर दिया।