{"_id":"688a6a24193c8d1d6e0a04c4","slug":"female-leopard-captured-in-cage-in-mohammadpur-sujan-bijnor-news-c-27-1-bij1007-156267-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मोहम्मदपुर सुजान में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मोहम्मदपुर सुजान में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सूजान के जंगल में पिंजरे में कैद गुलदार। स्रोत वन विभाग
एक माह पहले तीन किमी दूर कोहरपुर में गुलदार के हमले से हुई थी बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावर/चंदक (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुजान में अमर सिंह इंटर कॉलेज के पास लगाए गए पिंजरे में बुधवार को एक मादा गुलदार कैद हो गई। इस स्थान से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव कोहरपुर निवासी मयंक पुत्र राजकुमार को गुलदार ने मार डाला था। कॉलेज के आसपास कुछ दिनों से गुलदार को देखा जा रहा था। प्रधानाचार्य ने वन विभाग को गुलदार की मौजूदगी की सूचना दी थी।
19 जुलाई को वन क्षेत्राधिकारी बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर पिंजरा लगवाने की मांग की गई थी। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार की उम्र लगभग चार साल है। उसे बिजनौर के इंदिरा पार्क में ले जाया गया है। वहां गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान पर गुलदार पिंजरे में कैद हुई वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव कोहरपुर है। यहां गुलदार ने अपने पांच वर्षीय भाई के साथ खेत पर जा रहे मयंक को मार डाला था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बालक को मारने वाली गुलदार यही है या कोई दूसरा है।