फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father and son arrested for seizing stray cattle and handing them over to cow smugglers

Bijnor News: निराश्रित गोवंश पकड़कर गोकशों के हवाले करने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for seizing stray cattle and handing them over to cow smugglers
हीमपुरदीपा। निराश्रित गोवंंश को पकड़कर गोकशी करने वाले आरोपियों के हवाले करने में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले अकबरपुर तिगरी के जंगल में आरोपियों ने संरक्षित पशु का कटान कर दिया था। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही गांव अकबरपुर तिगरी के जंगल में स्थित घटनास्थल से आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने पशु अवशेष, सेंट्रो कार, पाठल, रस्सियां, छुरा, लकड़ी का गट्टा आदि उपकरण बरामद किए थे। शनिवार को पुलिस को गांव लदुपुरा निवासी राजवीर उर्फ राजू और उसके बेटे मनोज को पकड़ लिया। मौके से तीन रस्सी तथा 3500 रुपये की नकदी बरामद की। पूछताछ के दौरान दोनों बताया कि वह तीन माह से थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर निवासी बाबू कुरैशी पुत्र अब्दुल हमीद तथा उसके साथियों को पैसों के लालच में निराश्रित गोवंश को पकड़कर सौंप देते थे। सात मई को भी उन्होंने गोवंश को काटने के लिए अकबरपुर तिगरी के जंगल में ले जाकर उन्हें सौंपा था। बाबू कुरैशी तथा उसके साथियों ने गोवंश की हत्या की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को न्यायालय बिजनौर पेश कर दिया। सीओ देश दीपक चांदपुर ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी बाबू कुरैशी तथा उसके साथियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed