फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farming will be empowered by cow based farming

गो आधारित खेती से सशक्त होगी खेती

Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farming will be empowered by cow based farming
गो आधारित खेती से सशक्त होगी खेती
विज्ञापन

बिजनौर। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिकों व अफसरों ने किसानों को गो-प्राकृतिक खेती करने का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि खेती के जीवाणुओं को प्राकृतिक खेती द्वारा सशक्त किया जा सकता है।
शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र नगीना में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग में कार्यरत एटीएम, बीटीएम व प्राविधिक सहायकों को गो आधारित प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने गो आधारित प्राकृतिक खेती से बासमती धान उत्पादन की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. शिवांगी ने मृदा की उर्वरता को बनाए रखने एवं जीवांश की वृद्धि के लिए घन जीवामृत आदि के बारे में बताया। डॉ. पिंटू कुमार ने फसलों में लगने वाले कीड़े बीमारियों को गो आधारित प्राकृतिक तरीके से सुरक्षित करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी मनोज रावत ने गो आधारित प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि अब समय गो आधारित प्राकृतिक खेती का है। गो आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए गंगा के किनारे के चार विकास खंडों में 1200 हेक्टेयर क्षेत्रफल चयनित किया है। 50-50 हेक्टेयर के 24 कलस्टर बनाएं गए हैं। रिसोर्स पर्सन व चैंपियन कम्यूनिटी पर्सन को नामित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद फार्मर फील्ड स्कूल पर किसानों को प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed