{"_id":"6133b79f8ebc3eae394db9b5","slug":"farmers-will-start-traveling-from-eight-o-clock-bijnor-news-mrt5547911183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बजे से ही कूच करना शुरू कर देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बजे से ही कूच करना शुरू कर देंगे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ बजे से ही कूच करना शुरू कर देंगे किसान
बिजनौर। कल मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू हर गांव से किसान महापंचायत में पहुंचने का दावा कर रही है। संगठन नेताओं का दावा है कि जिले से आज तक किसी आंदोलन में इतनी भीड़ नहीं गई होगी, जितनी कल जाएगी।
महापंचायत में जिले के किसानों की ओर से भंडारा भी चलेगा और किसानों को जलेबी भी खिलाई जाएंगी। जिले से 18 क्विंटल चावल, 18 क्विंटल आटा, दाल, चीनी आदि ले जाई गई है। किसान सुबह आठ बजे से ही मुजफ्फरनगर कूच करना शुरू कर देंगे।
महापंचायत से एक दिन पहले शनिवार को भी भारी महापंचायत में किसानों को ले जाने के लिए भाकियू नेताओं ने पूरी ताकत झोंकेें रखीं। युवा विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कई गांवों में किसानों के साथ बैठक की। शनिवार को मौसम को देखते हुए वॉलंटियर्स को सवेरे ही मुजफ्फरनगर भेज दिया गया। ये युवा वहां पर व्यवस्था देखने में तैनात किए गए हैं। शुक्रवार शाम को भी काफी कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर पहुंच गए। युवा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुजफ्फरनगर में ही हैं। वे वहां से फोन करके पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिले के किसानों की ओर से महापंचायत में भंडारे भी चलाए जाएंगे। जलेबी के अलावा बाकी खाने पीने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए भारी संख्या में अनाज ले जाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि किसान सुबह आठ बजे से ही मुजफ्फरनगर कूच करना शुरू कर देंगे। ज्यादातर किसान बैराज रोड से ही जाएंगे। जाम न लगे इसलिए किसानों को एक साथ नहीं ले जाया जाएगा। किसान अपने वाहनों से सीधे महापंचायत स्थल पर ही पहुंचेंगे। अगर प्रशासन ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो पहले प्रशासन से ही निपटा जाएगा।