फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will roar at the headquarters today

Bijnor News: किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुख्यालय पर गरजेंगे किसान आज

Tue, 22 Oct 2024 05:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers will roar at the headquarters today
बिजनौर। किसानों की विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देंगे। धरने पर होने वाली पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह पहुंचेंगे और संबोधित करेंगे। वहीं 24 अक्तूबर को भाकियू के बैनर तले नुमाइश मैदान में महापंचायत होगी। उसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने पदाधिकारियों के साथ बिजनौर व किरतपुर क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर किसानों से मुलाकात की और किसानोें से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बिजनौर पहुंचने की अपील की। संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लंबा ने भी पैजनियां, चांदपुर क्षेत्र के किसानों से संपर्क बिजनौर पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

भाकियू के पदाधिकारियों की टीम गांव गांव पहुंचकर किसानों से जनसंपर्क, नुक्कड़ बैठक करके किसानों से 24 अक्तूबर को नुमाइश मैदान में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। भाकियू के मंडलाध्यक्ष बाबूराम तोमर ने ग्राम खरक युवा जिला सचिव ब्रजवीर सिंह के आवास पर हुई नुक्कड़ सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने महापंचायत स्थल की जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed