{"_id":"5e6143d68ebc3eeb4a087969","slug":"farmers-will-raise-public-issues-in-daudpur-nanhera-jan-sabha-nazibabad-news-mrt47236003","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाउदपुर नन्हेड़ा जन सभा में किसान उठाएंगे जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाउदपुर नन्हेड़ा जन सभा में किसान उठाएंगे जनसमस्याएं
विज्ञापन
नजीबाबाद के ग्रामीण जन संपर्क पर निकले भाकियू सदस्य।
- फोटो : NAZIBABAD
दाउदपुर नन्हेड़ा जन सभा में किसान उठाएंगे जनसमस्याएं
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन दाउदपुर नन्हेड़ा में आठ मार्च को किसानों की बिजली, संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याएं उठाएगी। भाकियू के प्रतिनिधियों ने जन सभा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मदन चौहान आठ मार्च को तहसील के गांव दाउदपुर नन्हेड़ा में किसानों की समस्याओं को जनसभा के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएंगे। भाकियू ने खस्ताहाल संपर्क मार्ग, बिजली, खाद, बीज के बढ़ते दाम सहित कई समस्याओं को जनसभा के माध्यम से उठाने का निर्णय लिया है।
जनसभा के लिए किसान यूनियन ने कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों से क्षेत्रीय समस्याओं के साथ जनसभा में पहुंचने को कहा। भाकियू नेता चौधरी अजीत, नरेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह, अंतरिक्ष, विपुल, मो. अहसान, जरीफ अहमद, उत्तम सिंह ने गांव प्रतापपुर, उभ्भनवाला, धनसीनी, मोचीपुरा, चौगांवा और ब्रहमपुरी गांव में पहुंचकर बृहस्पतिवार को जन संपर्क किया।