फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will not give sugarcane to sugar mills that do not pay: Digambar Singh

भुगतान नहीं देने वाली चीनी मिल को नहीं देंगे किसान गन्ना : दिगंबर सिंह

Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not give sugarcane to sugar mills that do not pay: Digambar Singh
बिजनौर। भाकियू अराजनीतिक ने बिलाई शुगर मिल से गन्ना भुगतान के मुद्दे पर भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं अभियान चलाया। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक कर रहे और शपथ पत्र भरवा रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि किसानों में बिलाई चीनी मिल को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही के नेतृत्व में शनिवार को ग्राम पहरुवाला, लाखुवाला, मलकपुर, डेहरी, माहेश्वरी आदि गांवों में पहुंचकर किसानों से संपर्क किया। कहा कि जो चीनी मिल गन्ना खरीद कर समय पर भुगतान नहीं कर रही है, उसे गन्ना नहीं दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र के किसान दयाराम सिंह, मनीष कुमार, लोकेश, संदीप त्यागी, केनी त्यागी, प्रदीप त्यागी, अक्षय, भूरे सिंह, गोधराम सिंह, अनिल कुमार, सुशील कुमार आदि ने इस अभियान में सहभागिता की। किसान नेता दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों से प्राप्त शपथपत्र जल्द जिलाधिकारी बिजनौर को सौंपे जाएंगे। उन्होंने डीएम से मांग की कि शासन को पत्र भेजकर बिलाई मिल क्षेत्र का गन्ना समय पर भुगतान करने वाली अन्य शुगर मिलों को आवंटित कराया जाए। वहीं हल्दौर क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष नौबहार सिंह, जिला महामंत्री नितेंद्र प्रधान, हुकुम सिंह और तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने क्षेत्र के गांव-गांव में अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed