{"_id":"634474f047fcc87e2f35802c","slug":"farmers-will-learn-techniques-of-sowing-rabi-crops-bijnor-news-mrt6090214143","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से सीखेंगे रबी फसल बुवाई की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से सीखेंगे रबी फसल बुवाई की तकनीक
विज्ञापन
किसान सीखेंगे रबी फसल बुवाई की तकनीक
बिजनौर। किसानों की आय बढ़ाने व लागत कम करने के लिए किसानों को परंपरागत खेती की जगह तकनीकी विधि खेती करने पर बल दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को अधिक उत्पादन वाले नवीनतम उन्नत बीज के बारे में बताया जा रहा है।
इसी क्रम में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का 14 से 17 अक्तूबर तक आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों को प्रतिभाग करने के जिला उद्यान विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। किसान गोष्ठी व प्रदर्शनी में किसानों को रबी फसल बुवाई की तकनीक विधि एवं नवीनतम उन्नत बीज आदि के बारे में बताया जाएगा। कृषि उद्योग प्रदर्शनी भी आयोजन किया जाएगा। ताकि किसान खेती करने के तकनीकी युक्त संसाधनों को देख सकें।
वैज्ञानिक किसानों को सब्जी, फलों, वानिकी, फूलों के उन्नत बीजों के बारे में जानकारी देंगे और किसानों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। उधर जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 14 से 17 अक्तूबर तक पंतनगर में किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी में किसानों के उपयोग को उन्नत तकनीकों व नवीनतम बीज आदि के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने जिले के प्रगतिशील किसानों से प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर लाभ उठाने का आह्वान किया।