फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will block eight in 50 places

आठ को 50 जगहों पर किसान करेंगे चक्का जाम

Sun, 06 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers will block eight in 50 places
आठ को 50 जगहों पर किसान करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन

बिजनौर। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी और कृषि कानून के विरोध में जिले के सभी किसान संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में आठ दिसंबर को पूरे जिले में चक्का जाम का एलान किया है। दोपहर 12 से तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा। जिले में करीब 50 स्थानों पर चक्का जाम करने की बात कही जा रही है।
किसानों की अनेक मांगों को लेकर जिले के किसान गाजियाबाद में यूपी गेट पर डटे हैं। किसानों के समर्थन में जिले से भी रोज कार्यकर्ता जा रहे हैं। भाकियू, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भाकियू अंबावता, भाकियू लोकशक्ति, भाकियू भानू के कार्यकर्ता धरने में शामिल हैं। किसान संगठनों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आठ को भारत बंद का एलान किया है। किसान संगठन चक्का जाम करने की भी तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने बताया कि चक्का जाम के लिए भाकियू के साथ मिलकर रणनीति बनाई गई है। बाकी संगठन भी अलग अलग जगह चक्का जाम करेंगे। चक्का जाम 12 से तीन बजे तक रहेगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता सेंटमेरी बिजनौर चौराहे सहित करीब 15 जगहों पर चक्का जाम करेगी। बाकी स्थान अभी निर्धारित नहीं हैं। आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह का कहना है कि संगठन किसान आंदोलन और भारत बंद के समर्थन में है। संगठन द्वारा भी चार स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। सभी किसान चक्का जाम के लिए अलग अलग सड़क निर्धारित कर रहे हैं। संगठन चक्का जाम वाले स्थल के लिए आपस में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि संगठन के पदाधिकारी दिल्ली में डंटे हैं। सभी किसान आठ को अपने गांवों के बाहर जाम लगाएं। कोई भी किसी नेता की प्रतिक्षा न करे। हर किसान अपने हक की लड़ाई में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेगा चक्का जाम
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
-सेंट मेरी चौराहा बिजनौर व अन्य 15 जगह।
आजाद किसान यूनियन
-बिजनौर मंडावर रोड पर चक्कर चौराहे पर।
-बिजनौर झालू रोड पर झालू तिराहे पर।
-नजीबाबाद में खालसा फार्म के सामने।
-कोतवाली देहात में नजीबाबाद चौराहे के पास।
भाकियू अंबावता का चक्का जाम
-नांगल बिजनौर रोड पर गांव हरचंदपुर के सामने।
-नगीना कोटद्वार रोड पर गांव लालवाला के सामने।
-किरतपुर नजीबाबाद रोड पर गांव नंगला इस्लाम के सामने।
-मुरादाबाद रोड पर गांव अम्हेड़ा के सामने।
भाकियू लोकशक्ति
-नांगल नजीबाबाद रोड पर।
भाकियू भानू
-नजीबाबाद नगीना रोड पर गांव अकबराबाद के सामने।
-बिजनौर नगीना रोड पर बरूकी के सामने।
-कोतवाली देहात नजीबाबाद रोड तिराहे पर।
जाट महासभा ने भी किया समर्थन
जाट महासभा जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह ने भी समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने कई गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया। कहा किसान का धान, गेहूं, मक्का समर्थन मूल्य से 30 प्रतिशत कम राशि पर बिक रहा है। मिल चलने के डेढ़ महीने बाद भी गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं हुआ है। पिछले सालों का भुगतान भी अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed