फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will be united

किसानों को एकजुट होना होगा

Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 Farmers will be united
िकेवलानंद बीएड कॉलेज में सम्मेलन को संबोधित करते सरदार वीएम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि देश का किसान बदहाल है। अगर सरकार किसान क्रेडिट कार्ड बंद कर दे, तो किसानों के चूल्हे ठंडे हो जाएंगे। कोई भी सरकार किसानों के हित में कार्य नहीं कर रही है। किसान एक होंगे तभी उनकी आवाज सुनी जाएगी।
विज्ञापन

दारानगर गंज स्थित केवलानंद निगम आश्रम में आम खाओ दूध पिओ कार्यक्रम में शामिल होने आए सरदार वीएम सिंह ने कहा कि सरकारें किसानों से खोखले वादे कर रही हैं। किसान की आय सिमट गई है। किसान से विकास के झूठे वादे किए जा रहे हैं। दो अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर किसानों और मजदूरों की आवाज उठाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि किसान की आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दी जाएगी। उन्होंने हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है और अपनी आखिरी सांस तक किसानों के भले के लिए संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों की सरकार ही किसानों का भला कर सकती है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर एक आवाज बनने को कहा। बैठक में नशा, भ्रष्टाचार व आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वेस्ट यूपी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, आदित्यवीर सिंह, संसार सिंह, रमेश कुमार, रामकुमार सिंह, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed