{"_id":"682cd6bc47adf4a5510fa67a","slug":"farmers-visited-the-fields-and-learned-the-techniques-of-farming-bijnor-news-c-27-1-bij1007-150374-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने खेतों का भ्रमण कर सीखी खेती की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने खेतों का भ्रमण कर सीखी खेती की तकनीक
Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 21 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर क्षेत्र में गैर जनपदों से गन्ना फसल देखने आए किसान। स्रोत गन्ना विभाग
बिजनौर। दूसरे जनपदों के प्रगतिशील किसानों ने चांगीपुर, चांदपुर और स्योहारा क्षेत्र में पहुंचकर रटून मैनेजमेंट, यंत्रीकरण, प्रजातीय बदलाव, कृषि रक्षा उपायों को खेतों पर जाकर देखा। जिले के किसानों ने अपने खेती के तरीके उन्हें बताए।
मंगलवार को भ्रमण पर आए किसानों को चांगीपुर के ग्राम रोशन नगर में करण सिंह के खेत पर वैरायटल ट्रायल दिखाया गया। यहां पर ट्रेंच विधि से बोया विभिन्न प्रजातियों का गन्ना दिखाया गया। यहीं पर विभागीय फार्म मशीनरी बैंक रटून मैनेजर, वीडर, ट्रेंच ओपनर, प्लांटर, पावर स्प्रे मशीन सहित अन्य उपकरणों की कार्यप्रणाली दिखाई गई।
ग्राम असगरीपुर मे ट्रेंच और रटून मैनेजमेंट के लिए अनिल कुमार का खेत देखा। ग्राम हीमपुर पृथ्या अवनीश कुमार के खेत पर वैरायटल डाइवर्सिटी को देखा गया। किसान ने विभागीय स्वीकृत प्रजातियों को लगाया गया है। चांदपुर में किसान योगराज, ग्राम कुलचाना और स्योहारा चीनी मिल के कुरी फार्म पर पेडी प्रबंधन देखा। शुगर मिलों के महाप्रबंधक, जिला गन्ना अधिकरी मौजूद रहे।