फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset due to lack of water in minors

माइनरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान

Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to lack of water in minors
भागूवाला क्षेत्र में चंदक शाखा नहर में बंद पानी की आपूर्ति। - फोटो : NAZIBABAD
माइनरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। पूर्वी गंग नहर की चंदक शाखा और उससे जुड़े माइनरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से चंदक नहर शाखा में पानी छुड़वाने की मांग की है।
चंदक शाखा नहर से भागूवाला, नांगलसोती और चंदक क्षेत्र के किसानों की हजारों बीघा खेती की सिंचाई होती है। गर्मियों में फसलों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर किसानों को नहरों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ती है। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव, सुनील, तपेंद्र सिंह कहना है कि पूर्वी गंग नहर से जुड़ी चंदक नहर शाखा एवं उससे जुड़े माइनरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। नहरों में पानी न आने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत कटौती के कारण नलकूपों से भी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग से जल्द नहर शाखाओं और माइनरों में पानी छुड़वाने की मांग की है। उधर, सिंचाई विभाग हरिद्वार के एसडीओ विपिन कुमार का कहना है कि नहर शाखाओं की सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। करीब 15 जून के बाद ही नहर शाखाओं में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गर्मियों में फसलों को पानी की आवश्यकता होती है, क्षेत्र के अधिकांश किसान फसलों की सिंचाई के लिए नहर शाखाओं और माइनरों पर निर्भर है - अवनीश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदक शाखा नहर में जल्द पानी नहीं छोड़ा तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे, क्योंकि नहर में पानी नहीं होने से उनके खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है - दिनेश कुमार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed