{"_id":"627028304cfcf64e0e7e9e98","slug":"farmers-upset-due-to-lack-of-water-in-canal-branch-nazibabad-news-mrt587003847","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की शाखा में पानी नहीं आने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की शाखा में पानी नहीं आने से किसान परेशान
विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में सूखी पड़ी दहीरपुर-औरंगपुर बसंता नहर शाखा।
- फोटो : NAZIBABAD
नहर की शाखा में पानी नहीं आने से किसान परेशान
मंडावली। पूर्वी गंग नहर से जुड़ी शाखा में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से नहर शाखा में पानी छुड़वाने की मांग की है।
मंडावली क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर से जुड़ी दहीरपुर-औरंगपुर बसंता नहर शाखा से आधा दर्जन गांव के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। किसान जल सिंह, सुरेश सिंह, कविंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजवीर का कहना है कि पूर्वी गंग नहर में कई दिन से पानी आ रहा है, लेकिन दहीरपुर-औरंगपुर बसंता माइनर में पानी नहीं आ रहा। गांव जालपुर, मीरमपुर बेगा, नयागांव, औरंगपुर बंसता, दहीरपुर के किसानों की हजारों बीघा खेती की सिंचाई के लिए नहर ही एक मात्र सहारा है। इस समय किसानों को गन्ने की फसल की सिंचाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता है। अधिकतर खेत नहर के किनारे हैं और उन खेतों की सिंचाई के लिए नहर के पानी के अलावा और कोई दूसरा साधन नहीं है। किसानों ने सिंचाई विभाग से पूर्वी गंग नहर की शाखाओं में पानी छुड़वाने की मांग की है।
सिंचाई विभाग के जेई दयानंद जोशी का कहना है कि दहीरपुर-औरंगपुर बसंता के माइनर का गेट जाम हो चुका है। गेट को जल्द ठीक कराकर माइनर में पानी छोड़ा जाएगा।