{"_id":"6522e97add63d8554c0c1974","slug":"farmers-uprooted-the-weighing-hook-of-bilai-sugar-mill-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-12235-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसानों ने बिलाई चीनी मिल का तौल कांटा उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसानों ने बिलाई चीनी मिल का तौल कांटा उखाड़ा
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव शादीपुर में बिलाई चीनी मिल का कांटा उखाड़ते किसान।
बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिलने के कारण क्रय केंद्र लगाने का विरोध कर रहे हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। बकाया भुगतान न होने से किसानों का गुस्सा चरम पर है। बिलाई चीनी मिल के खिलाफ किसानों में रोष बना हुआ है। इसी वजह से इस चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों के कांटों को उखाड़ा जा रहा है। अब शादीपुर में किसानों ने तौल कांटे को उखाड़ दिया। दो दिन पहले बरुकी में भी किसानों ने कांटा उखाड़ फेंका था।
शादीपुर में बिलाई शुगर मिल की ओर से क्रय केंद्र पर लगाया गया था। रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता क्रय केंद्र पर पहुंचे और हंगामा करते हुए कांटे को उखाड़ दिया। किसानों का कहना था कि बिलाई मिल की ओर से बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते विरोध किया गया है। युवा नेता कार्तिक मौर्य ने कहा कि किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। किसान बिलाई मिल को गन्ना नहीं देंगे। बिलाई मिल के क्रय केंद्र चलने नहीं दिए जाएंगे। इस दौरान विनीत कुमार, ऋषिपाल सिंह, विपिन मौर्य, निरंकार सिंह, दिनेश कुमार, पंकज मौर्य, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।