फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers traveled to Delhi

किसानों ने किया दिल्ली कूच

Tue, 29 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers traveled to Delhi
किसानों ने किया दिल्ली कूच
विज्ञापन

अफजलगढ़। किसान आंदोलन में और तेजी लाने के लिए क्षेत्र के किसानों का 21वां जत्था ट्रैक्टर ट्रालियों से दिल्ली गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुआ।
सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों से 21वां जत्था दिल्ली में चल रहे पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन व आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। ट्रैक्टर ट्रालियों से किसानों ने नारेबाजी करते हुए दिल्ली गाजीपुर बार्डर के लिए कूच किया। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लेकर समस्या का समाधान नहीं करती है किसान दिल्ली में ही जमे रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर और कार्यकर्ता व किसान दिल्ली पहुंचेंगे। इस मौके पर किसान अपने साथ राशन व कपड़े आदि जरूरत का सामान साथ ले गए। इस दौरान महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, चरनजीत सिंह, हरजीवन सिंह, सतनाम सिंह, गुरमुख सिंह, सुखराज सिंह, कृपाल सिंह, रतन सिंह आदि सहित भारी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed