फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers took out Tractor Tiranga Yatra regarding sugarcane price increase

Bijnor News: गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Sun, 28 Jan 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out Tractor Tiranga Yatra regarding sugarcane price increase
धामपुर के ग्रामीण क्षेत्र मटौरामान में ट्रेकटर परेड निकालते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। स्त
-जिला मुख्यालय सहित देहात क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं व किसानों ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय समेत चांदपुर, स्योहारा, नगीना, नूरपुर आदि शहरों में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से गन्ना मूल्य में और वृद्धि करने, केंद्र सरकार द्वारा किए गए वायदे को याद दिलाने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू के नेतृत्व में अनेक किसानों ने ग्राम गढ़ी चौक से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शहर में होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, डॉ विजय सिंह, मुनेंद्र काकरान, अमित बालियान, संदीप त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

चांदपुर में यात्रा तहसील से शुरू होकर बिजनौर बाईपास रोड, नेहरू चौक, मंडी कोटला होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। चौधरी कुलदीप सिंह, कल्याण सिंह, दलेल सिंह, अजीत सिंह आदि शामिल रहे। नूरपुर में ब्लाॅक इकाई ब्लाक अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने कहा कि सरकार से कम से कम पचास रुपये की वृद्धि करने की मांग की। इस अवसर पर मोनू चौधरी, देवेंद्र सिंह, अशोक धनगढ़, लक्ष्मीकांत शर्मा, यादराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगीना में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह एवं तहसील अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह, सोनू, शौवीर सिंह, इमरान मलिक, राहुल चौधरी, अभिमन्यु सिंह शामिल रहे। स्योहारा में ब्लाॅक अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह टिकैत, रामचरण सिंह, आलोक सिंह, हरिओम यादव, विजेंदर त्यागी, अवनीश कुमार मौजूद रहे।

धामपुर के ग्रामीण क्षेत्र मटौरामान में ट्रेकटर परेड निकालते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। स्त

धामपुर के ग्रामीण क्षेत्र मटौरामान में ट्रेकटर परेड निकालते भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता। स्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed