फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers taunted... Look, the lions have got up and walked away, today they will kill the henchman.

Bijnor News: किसानों ने कसा तंज... देखो उठकर चल दिए शेर, आज गुलदार को मार गिराएंगे

Sun, 25 Aug 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers taunted... Look, the lions have got up and walked away, today they will kill the henchman.
- भाकियू का पांचवें दिन भी डीएफओ कार्यालय पर जारी रहा धरना
विज्ञापन

- धरने पर बैठे किसान कार्यालय से निकलने वाले अफसरों पर यू तंज कसते रहे


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के बैनर तले किसानों का चल रहा धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसान हुक्का गुड़गुड़ाते हुए डीएफओ कार्यालय से बाहर निकलते अफसरों पर तंज कसते दिखे। कार्यालय से एक अधिकारी बाहर निकलकर गाड़ी में बैठे। किसान बोले ओ ओह उठकर चल दिए शेर लगता हैं, आज गुलदार को मार गिराएंगे।
उनके पीछे दूसरा अधिकारी निकला, तो बोले ये तो मार सकता है। इसके पास तो हथियार भी है। अभी तंज का सिलसिले पर विराम लगता कि तभी दूसरी गाड़ी में बैठकर कुछ वन कर्मी और सिपाही आदि चलने लगे। तभी एक किसान बोला तंज में ये तो जरूर गुलदार को पकड़ लेगा।
विज्ञापन

धरने पर प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि सिसौना पिलाना क्षेत्र में आदमखोर गुलदार को नरभक्षी घोषित कर शूटआउट कराया जाएं। मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपये और घायलों को 10 लाख रुपये मिलने चाहिए। जिन लोगों की भैंस गुलदार द्वारा मार दी गई है, उनको एक लाख रुपये, गाय और बैल के लिए पचास हजार रुपये, बकरी के लिए दस हजार रुपये मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलाध्यक्ष बाबूराम सिंह तोमर ने कहा कि शासन प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएं और जनपद को गुलदार मुक्त करें। धरने पर प्रधान जितेंद्र सिंह, कोमन सिंह, गजेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, जितेंद्र पहलवान, रोहित राणा, रवि शेखर, नवनीत प्रधान, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed