फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers' sugarcane crop submerged

Bijnor News: किसानों की गन्ने की फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश

Sun, 28 May 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers' sugarcane crop submerged
हरेवली में जलमग्न किसानों की गन्ने की फसल।
बिजनौर, हरेलवी। रामगंगा बैराज के पोंड क्षेत्र से सटे गांव शाहनगर कुराली, सहारावाला के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा लगानी भूमि में खड़ी गन्ने की फसल बैराज के पानी से जलमग्न हो गई। ऐसा होने से किसानों में आक्रोश। किसानों ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को इसके लिए दोषी करार देते हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

गांव शाहनगर कुराली सहारावाला निवासी राजीव कुमार, करन सिंह, असलम खान, बाबू खान, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद इस्माइल, खूब सिंह, विजय सिंह आदि किसानों ने बताया कि शनिवार को उनकी सैकड़ों बीघा भूमि में खड़ी गन्ने की फसल रामगंगा बैराज के पानी के आने से जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। बताया कि यह जमीन हरेवली राम गंगा बैराज के पोंड क्षेत्र से सटी हुई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब रामगंगा नदी कालागढ़ बांध से अधिक पानी आता है। तो उनकी लगानी भूमियों में कई फिट पानी खेतों में जमा हो जाता है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जलमग्न होने से बर्बाद हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि कालागढ़ बांध से पांच हजार क्यूसेक पानी को पोषक नहर के द्वारा सिंचाई के लिए निकासी किया जा रहा है। पोंड क्षेत्र में पानी एकत्र करने के बाद ही पोषक नहर चालू की जाती है। जिससे पानी का लेवल डाउन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed