फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers sold sugarcane worth 2700 crores to mills

मिलों को किसानों ने बेचा 2700 करोड़ से ज्यादा का गन्ना

Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers sold sugarcane worth 2700 crores to mills
मिलों को किसानों ने बेचा 2700 करोड़ का गन्ना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के किसानों ने अब तक चीनी मिलों को 2700 करोड़ का गन्ना बेच दिया है। किसानों के खेतों में अब भी काफी गन्ना खड़ा है। किसान चीनी मिलों को लगातार गन्ना सप्लाई कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि किसान पिछले साल बेचे गए गन्ने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पिछले साल चीनी मिलों को किसानों ने करीब 3150 करोड़ का गन्ना बेचा था।
किसानों का मोह गन्ने से कभी भंग नहीं होता है। गन्ना ऐसी फसल है जिसके बिकने की गारंटी होती हैं। चीनी मिल देर सवेर किसानों से गन्ना खरीद ही लेती है। जिले के किसानों ने पिछले 15 दिन में ही 70 हजार हेक्टेयर से अधिक गन्ना बो दिया है। लॉकडाउन में भी किसानों को गन्ना मिलों को ले जाने पर छूट दी गई है। चालू पेराई सत्र में पिछले साल से अधिक गन्ना खेतों से निकल रहा है। पिछले साल गन्ने की पैदावार 63 क्विंटल प्रति बीघा थी, जबकि इस बार पैदावार 68 क्विंटल प्रति बीघा तक पैदावार निकल रही है। जिले के किसानों ने अब तक चीनी मिलों को 2700 करोड़ का गन्ना बेच दिया है। अब भी करीब दस प्रतिशत तक गन्ना किसानों के खेतों में खड़ा है।
विज्ञापन

अब तक खरीदे गए गन्ना
चीनी मिल गन्ना खरीद
धामपुर 320.81
स्योहारा 496.39
बिलाई 364.04
बहादरपुर 299.00
बरकातपुर 327.85
बुंदकी 308.79
चांदपुर 156.78
बिजनौर 101.71
नजीबाबाद 126.79
कुल कीमत 2702.22
नोट:गन्ने की कीमत करोड़ रुपये में हैं।
परेशान न हो किसान: डीसीओ
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार चीनी मिल किसानों का शत प्रतिशत गन्ना पेरकर बंद होंगी। किसान परेशान न हों और खेतों में व मिलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed