फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers sitting on dharna to start weighing

Bijnor News: तौल शुरू कराने के लिए धरने पर बैठे किसान

Mon, 28 Nov 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna to start weighing
कोतवाली देहात के ग्राम सुनपता में धरना देते भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल शुरू न होने पर किसानों ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ग्राम सुनपता के किसानों का कहना है कि उनका गन्ना बिलाई मिल में गेट पर तौला जाता था। किसानों की मांग पर इस सत्र में गांव में गन्ना क्रय केंद्र शुरू कर दिया गया। क्रय केंद्र पर कांटा तो लगा दिया लेकिन अभी तक तौल शुरू नहीं की गई है, जिसके कारण किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी और जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह कार्यकर्ताओं के साथ सुनपता पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर गन्ना समिति बिजनौर के सचिव और बिलाई मिल के गन्ना प्रबंधक नवीन आर्य मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोनों अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। इसके बाद किसानों को मंगलवार सुबह आठ बजे से तौल शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर चौधरी धूम सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह प्रधान, लोकेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुबोध कुमार, विशेष कुमार, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed