फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers sitting on dharna in protest against extortion, JE, SDO also sat together

Bijnor News: कोतवाली देहात-उगाही के विरोध में धरने पर बैठे किसान, जेई, एसडीओ को बैठाया

Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna in protest against extortion, JE, SDO also sat together
कोतवाली देहात। शादीपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा कर्मचारी और अवर अभियंता पर अवैध रूप से धन उगाही का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी मात्रा में पीड़ित महिलाएं भी मौजूद रहीं। किसानों ने जेई और एसडीओ को अपने बीच बैठा लिया।
विज्ञापन

शादीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनभर से अधिक गांव के किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी रवि कुमार, अवर अभियंता सुधीर कुमार पर विद्युत कनेक्शन पीडी कराने, बिल कम कराने के नाम पर पैसे लेकर जमा न करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए बरुकी इकाई के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के अनेकों लोगों से रवि कुमार, जेई द्वारा पैसे ले लिए गए हैं और उनका बिल जमा नहीं किया गया है। इस संबंध में 10 जनवरी से भी अधिक लोगों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की रकम वापस नहीं की जाएगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ किरतपुर अल्ताफ अहमद, जेई सुधीर कुमार को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अवैध रूप से ली गई रकम की वापसी की मांग की। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि उन्होंने संविदा कर्मी रवि कुमार के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उन पर लगे अवैध उगाही के आरोप निराधार हैं। धरना देर शाम तक जारी रहा। धरना स्थल पर विजय सिंह, संदीप त्यागी, विनीत मौर्य, परवेन्द्र सिंह, देवदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, पुनीत चौधरी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed