फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers sitting on dharna alleging exploitation

शोषण का आरोप लगा धरने पर बैठे किसान

Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna alleging exploitation
नजीबाबाद में किसानों से वार्ता करतीं एडीएम प्रीति जायसवाल। - फोटो : NAZIBABAD
शोषण का आरोप लगा धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर मेें महापंचायत कर प्रशासन पर किसानों की उपेेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, लोनिवि सहित विभिन्न विभागों पर किसानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। एडीएम प्रशासन के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, मंडल अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में महापंचायत की। किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाने, विद्युत कनेक्शन, बिलों में गड़बड़ी के नाम पर विद्युत निगम पर आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। भोपाल सिंह के संचालन में आयोजित पंचायत में किसानों ने राजस्व विभाग पर किसानों की विरासत दर्ज करने, दाखिल खारिज आदि पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद द्वारा वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान न किए जाने का भी किसानों ने मुद्दा उठाया। रालोद के बृजराज सिंह एडवोकेट, सरदार बलवीर सिंह, हरेंद्र सिंह तोमर, माकपा के रामपाल सिंह, समाजसेवी रीता भुईयार, बार एसोसिएशन के धीरेंद्र सिंह एडवोकेट, फहीम अहमद प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रतिनिधि के रूप में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के महाप्रबंधक सुखवीर सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने किसान प्रतिनिधियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसान प्रतिनिधि सिंचाई विभाग, लोनिवि, नलकूप और विद्युत विभाग के आला अधिकारियों पर जान बूझकर किसान के बीच न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। किसानों के तीखे तेवर देखते हुए एडीएम प्रशासन प्रीति जायसवाल ने नजीबाबाद तहसील में पहुंचकर जीएम चीनी मिल, सीओ की उपस्थिति में किसान प्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, चौ. दिगंबर सिंह, बलराम सिंह, सरदार इकबाल सिंह, कुलवीर सिंह, विनोद परमार, भोपाल सिंह से वार्ता की। एडीएम ने किसानों की राजस्व, विद्युत, सिंचाई आदि समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस अवसर पर विजय सिंह, सुनील कुमार, दीपक तोमर आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान की उठाई मांग
किसान सहकारी चीनी मिल द्वारा 29 करोड़ रुपये का गत पेराई सत्र का समस्त बकाया गन्ना मूल्य अदा करने पर भी किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसानों ने वर्तमान पेराई सत्र का भी गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की। प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह, सीसीओ डॉ. एसएस ढाका ने किसानों का वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना मूल्य जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

नजीबाबाद के किसान आंदोलन में बोलते भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौ.दिगंबर सिंह।

नजीबाबाद के किसान आंदोलन में बोलते भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौ.दिगंबर सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed