फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers should not sow 0238 sugarcane variety

बिजनौर: 0238 गन्ना प्रजाति की बुवाई न करें किसान

Sun, 19 Feb 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 19 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not sow 0238 sugarcane variety
मंडावली के राजपुर नवादा में चीनी मिल अधिकारियों की देखरेख में गन्ने की बुवाई करते किसान।
मंडावली। रेड रॉट रोग से ग्रसित गन्ने की 0238 प्रजाति की बुवाई नहीं करने के प्रति किसानों को जागरूक किया गया। मिल अधिकारियों ने किसानों से गन्ने की 15023 प्रजाति की बुवाई करने की अपील की।
विज्ञापन

गांव राजपुर नवादा में उत्तम शुगर चीनी मिल बरकातपुर की ओर से आयोजित संगोष्ठी में गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि 0238 गन्ना प्रजाति में रेड रॉट बीमारी कैंसर जैसी होती है। गन्ना विभाग ने इस बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में फसल को तुरंत काटकर मिलों के डालने के आदेश दिए हैं। उन्होंने किसानों से गन्ने के ऐसे खेतों की गहरी जुताई कर प्रभावित जड़ों को जलाने की अपील की। सहायक गन्ना प्रबंधक भरतवीर सिंह और गन्ना पर्यवेक्षक अमर तोमर ने अपनी देखरेख में गांव में किसानों से 15023 गन्ना प्रजाति की की बुवाई कराई। उन्होंने सभी किसानों से 0238 गन्ना प्रजाति के स्थान पर 15023 और 0118 गन्ना प्रजाति की बुवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed