{"_id":"614776418ebc3e5acc32c74c","slug":"farmers-raised-problems-in-sugarcane-committee-meeting-bijnor-news-mrt5569781195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी गन्ना विकास समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी गन्ना विकास समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति की बैठक में किसानों ने उठाई समस्याएं
नगीना। नगीना सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रांगण में हुई समिति सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में गन्ना समिति प्रतिनिधियों, मिल अधिकारियों व किसानों ने अपना-अपना पक्ष रखा। बैठक में किसानों की ओर से गन्ने से संबंधित कृषक समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिये गए।
रविवार दोपहर गन्ना समिति प्रांगण में हुई सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद तिवारी ने प्रतिनिधियों को गन्ना विकास परिषद की ओर से संचालित होने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगीना सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव विजयपाल सिंह ने किसानों को गन्ना समिति की नवीन सदस्यता ग्रहण करने, मृतकों के वारिस सदस्य बनने, घोषणा पत्र भरने तथा गन्ना समिति की ओर से दिए जाने वाले खाद एवं कीटनाशकों के विषय में जानकारी दी।
द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के गन्ना प्रबंधक यशपाल सिंह ने किसानों को बताया कि इस समय की जा रही गन्ना बुवाई में किसान बुवाई करने से पूर्व उत्तम बीज का चुनाव सही तरीके से करें और रोगों से बचाव के लिए बीज उपचारित भी कराएं। बैठक में उपस्थित किसानों ने समिति क्षेत्र में मिल के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों, क्षेत्र में गन्ना समिति से बनी हुई सड़कों की दशा सुधारने एवं गन्ना आपूर्ति के संबंध में कई प्रार्थना पत्र दिए। जिसपर गन्ना अधिकारियों ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। अध्यक्षता ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी ने की व संचालन गन्ना समिति सचिव विजयपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
बैठक को गन्ना समिति के पूर्व सभापति काजी अरशद मसूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गहलौत, नृपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, रामवीर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में रविंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह ढ़ाका, मुकेश कुमार, लोकेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, कपिल कुमार व अरुण कुमार आदि की मुख्य उपस्थिति रही।