{"_id":"5dee91438ebc3e87ba643c6a","slug":"farmers-protest-on-tehsil-protest-bijnor-news-mrt457911445","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने तहसील पर किया धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने तहसील पर किया धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन
किसानों ने तहसील पर किया धरना, प्रदर्शन
चांदपुर। ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने की पत्ती लेकर किसान तहसील पहुंचे और तहसील पर धरना, प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ने की पत्ती जलाने के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को भाकियू के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने की पत्ती लेकर तहसील पहुंचे तथा धरना, प्रदर्शन दिया। रामपाल सिंह की अध्यक्षता एवं चौधरी राकेश प्रधान के संचालन में चले धरने पर किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान न होने, गन्ने की पत्ती जलाने के नाम पर दंडात्मक कार्रवाई करने, गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने रोष जताया। किसानों ने गन्ने की पत्ती जलाने के नाम पर किसानों पर हो रही कार्रवाई बंद करने, गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति क्विंटल करने, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र करने, किसानों के खेतों में जंगली जानवरों एवं आवारा पशु द्वारा किए जा रहे फसल का नुकसान को तारबंदी कर रोकने, खेतों की सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने, मध्य गंगा नहर पर जरूरत के अनुसार पुल का निर्माण कराने, औद्योगिक इकाइयों द्वारा फैलाया जा रहे प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है। रामपाल सिंह ने कहा कि शासन द्वारा गन्ना मूल्य में वृद्घि न किए जाने के विरोध में 11 दिसंबर को जिले में चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम घनश्याम वर्मा को सौंपा। धरना प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, रोहिताश सिंह, उत्तम कुमार, मुखिया रामफल सिंह, हुकुम सिंह, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद उस्मान, महीपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण शर्मा, आजाद सिंह मौजूद रहे।