फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers on roads, blocked roads and staged dharna at DCO offices

Bijnor News: सड़कों पर किसान, लगाया जाम और डीसीओ दफ्तरों पर दिया धरना

Wed, 01 Nov 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers on roads, blocked roads and staged dharna at DCO offices
-डीएम के माध्यम से दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेजने पर शांत हुए किसान
विज्ञापन

-किसानों ने डीसीओ कार्यालय पर शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भुगतान नहीं देने वाली चीनी मिल का क्रय केंद्र नहीं काटने और भुगतान करने वाली चीनी मिलों के क्रय केंद्र काटने से गुस्साएं किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले डीसीओ कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने गन्ना सुरक्षण आदेश के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यालय के सामने वाली सड़क पर बैठककर जाम भी लगाया।
सदर एसडीएम, डीसीओ, इंस्पेक्टर किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को सड़क से उठा कर कार्यालय में ले गए। इसके बाद अफसरों और किसानों के बीच लंबी वार्ता चली। वार्ता में काफी जद्दोजहद के बीच दोबारा प्रस्ताव बनाकर डीएम के माध्यम से भिजवाने पर सहमति बनी। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी विनोद कुमार बिट्टू ने दो टूक कहा कि तीन दिन के अंदर बनी सहमति पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो पंचायत कर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें संगठन सुप्रीमो सरदार बीएम सिंह भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि किसान को ये स्वतंत्रता मिले कि वह अपना गन्ना जिसे चाहे उसे आपूर्ति कर दें। समय पर भुगतान नहीं करने वाली मिलों की जगह भुगतान समय पर करने वाली चीनी मिलों के क्रय केंद्र काटे गए। ये गलत है और संगठन विरोध करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता कैलाश लांबा ने कहा कि भुगतान नहीं देने वाली बिलाई चीनी मिल का एक भी क्रय केंद्र नहीं काटा गया। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरने पर उपस्थित किसानों ने बिलाई मिल को गन्ना नहीं देने की मांग की।

धरने में ये उपस्थित रहे
यशपाल सिंह, ओमराज सिंह, शकील अहमद, ब्रजपाल सिंह, महेंद्र चौधरी, खिलेंदर सिंह, विरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed